• Home
  • Our Team
  • About Us
  • Contact Us
Friday, April 10, 2026
Jammu Kashmir News Service | JKNS
  • Home
  • Top Stories
  • Kashmir
  • Jammu
  • National
  • Business
  • Sports
  • Oped
  • World
No Result
View All Result
  • Home
  • Top Stories
  • Kashmir
  • Jammu
  • National
  • Business
  • Sports
  • Oped
  • World
No Result
View All Result
Jammu Kashmir News Service | JKNS
No Result
View All Result
Home National

कटरा – बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का सफल संचालन

कल दिनांक 10 अप्रैल को भी श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जाएगा

JK News Service by JK News Service
April 10, 2026
in National
A A
कटरा – बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का सफल संचालन
FacebookTwitterWhatsapp

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने आज कटरा और बनिहाल के बीच एक विशेष ट्रेन संख्या 04689/04690 (श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- बनिहाल- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा) का सफलतापूर्वक संचालन कर एक और उपलब्धि हासिल की। इस विशेष ट्रेन सेवा के माध्यम से लगभग 1000 से अधिक यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की, जिससे क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिली है।

यह विशेष सेवा भारी बरसात से रोड यातायात प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कश्मीर से कटरा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। कटरा से रवाना हुई इस ट्रेन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा की। साथ ही जम्मू मंडल द्वारा उठाए गए इस कदम की खूब सराहना करते हुए अपनी यात्रा का आनंद उठाया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस सफल संचालन का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों के बीच सुरक्षित और तीव्र परिवहन सुनिश्चित करना है। स्टेशन पर सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े प्रबंध किए गए थे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आने वाले समय में मांग और परिस्थिति को देखते हुए ट्रेन के संचालन को बढ़ाया भी जाएगा।

क्षेत्र में जारी भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सड़क यातायात बाधित हो गया। यात्रियों, विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की परेशानियों को देखते हुए, रेलवे ने कटरा और बनिहाल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य उद्देश्य फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का विकल्प प्रदान करना है। आज अपने पहले दिन लगभग 1000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया और इस स्पेशल ट्रेन सेवा की सराहना भी की।

रेलवे द्वारा दिनांक 10 अप्रैल को भी श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बनिहाल- श्री माता वैष्णो देवी कटरा के मध्य इस विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को राहत प्रदान की जा सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएं. (JKNS)

Previous Post

Kashmir’s Lakes on the Brink: 74% Vanished or Shrinking, CAG Report Sounds Red Alert

JK News Service

JK News Service

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Our Team
  • About Us
  • Contact Us
Dalgate, Near C.D hospital Srinagar Jammu and Kashmir. Pincode: 190001.
Email us: editorjkns@gmail.com

© JKNS - Designed and Developed by GITS.

No Result
View All Result
  • Home
  • Top Stories
  • Kashmir
  • Jammu
  • National
  • Business
  • Sports
  • Oped
  • World

© JKNS - Designed and Developed by GITS.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.